ENGLISH IJC #293

  my 1st eng post in this mega ijc blog..to all the visitors, here's one more rare eng indrajal..for all of u..


download:


Image and video hosting by TinyPic
m dedicating this comic to the man who is behind for this blog, PBC..CONGRATS FOR YOUR 25 MONTHS, one more time brother..

to all the visitors, m bit busy for my exams..dont worry, i'll b back again..very very soon..

hoping all will enjoy the comic..
Continue Reading...

25 Months of IJC Blogging: संक्या २४ खंड ३४ (गार्थ) रक्तिम अभियान and 99 (flash Gordon) The Witch Queen

आज २५ महीने गुजर गए, जब पहली बार इंद्रजाल कॉमिक्स ब्लॉग पे प्रकाशित किया था| अनोखा सफ़र है - पाठक से ब्लॉगर; ब्लॉगर से इंद्रजाल ब्लॉगर| अनगिनत  पहलु हैं  जिनको  बहूत ही कम दोस्त जानते हैं| कभी सोंचा भी नहीं था कि इंद्रजाल कॉमिक्स पोस्ट करूँगा और आज ........

मई - जून २००७: अचानक कुछ भौतिक कॉमिक्सों प्रतियों की खोज रहा था और अचानक  दिखाई दी एक इन्टनेट शॉप, जहाँ पे  डिजिटल इंद्रजाल कोई "सज्जन" बेच रहे थे| जिज्ञासा जगी , "क्या अब इंद्रजाल इ-कॉमिक्स के रूप में प्रकाशित होनी शुरू हो गयी?"  अपनी पहली तलाश को अधूरी बीच  में छोड़ कर लग गया आगे पता लगाने|  और इस अंतराल दिखा दी  TCP की ब्लॉग| धीमी इंटरनेट की वजह से, कई दिन लगे सारी कॉमिक्स को डाउनलोड करने में! लेकिन कुछ लिंक काम नहीं कर रहे थे, कुछ समय से कोई नया पोस्ट भी नहीं आ रहा था| इस दौरान बाकी सभी इंद्रजाल ब्लोग्स भी मिले| शुक्रगुजार हूँ, प्रत्येक ब्लॉगर  को जिन्होंने  कम से कम एक इंद्रजाल ईमानदारी  से  प्रकाशित किया है|

अगस्त २००७ तक इंटरनेट पे  उपलब्ध सारे इंद्रजाल डाउनलोड करने के बाद, कुछ ख्याल आये:

१.  क्यों न बाकी इंद्रजाल में से कोई १०० - २००  भारतवर्ष से अगली यात्रा मैं साथ ले आऊं और इन्ही ब्लॉगर  को  स्कैन कर भेज दिया करूँ|
२. एक और मेरी मनपसंद कॉमिक्स शृंखला, जो उस समय नेट पे उपलब्ध नहीं थी कि शुरुआत की जाय| इन्टरनेट शॉप में विदेशों के लिए  कीमत देख कर  निर्णय लिया कि अगली बार खुद ही इंडिया में खरीद कर साथ ले आऊंगा|
३. साथ में कुछ  ऐसा किया जाय, जो मेरे तरह  लेट-लतीफ़ लिंक डाउन होने की वजह से   इंद्रजाल ब्लोग्गेर्स के प्रयास से वंचित ना  रह जायें|  मैं खुद ही अभी भी कई कॉमिक्स के लिंक खोज नहीं पा  रहा था|

पृष्ठभूमि: समय का अभाव, काम में अत्ति व्यस्त, लेकिन इन कॉमिक्स को बचाने  क़ी लगन भी |  उस समय मैं एक दूसरा (कंपनी का)  इ-मेल इस्तेमाल कर रहा था| इसलिए E-SNIPS पे इंद्रजाल संग्रहित करने से पहले जिन सभी का  इ-मेल मिला, अनुमति मांगी| कुछ ने सहमती दी, कुछ चुप रहे, लेकिन किसी ने आपति जाहिर नहीं क़ी|

नवम्बर २००७: ब्लॉग्गिंग क़ी शुरुआत, लेकिन अपना ध्यान दूसरी किताबों और कॉमिक्स पे  लगाया, क्योंकि बहुत सारे लोग नियमित अन्तराल से इंद्रजाल  पोस्ट कर रहे थे| सोंचा था, दिसम्बर भारत यात्रा में मनपसंद कुछ कॉमिक्स साथ ले आऊंगा, लेकिन कुछ काम और निजी वजह से अनिश्चित काल के लिए यात्रा स्थिगित|

जनवरी २००८: एक मनपसन्द कॉमिक्स शृंखला के लिये कुछ ब्लागरों  द्वारा एक ब्लॉग  की शुरुआत  हुई| मेरी अपनी योजना में संशोधन: पोस्ट करने क़ी वजाय योगदान करने का विचार|

फरवरी २००८: एक इ- कॉमिक्स संग्रहकर्ता "भरत" से परिचय हुआ जिन्होंने कई अनमोल आमंत्रित फोरम का सदस्य बनने  में मदद क़ी| एक ऐसी ही जगह पे "अजनबी" से परिचय हुआ| 
 
२ मई २००८: उस कॉमिक्स ब्लॉग के एक सदस्य द्वारा कॉमिक्स योगदान करने का आह्वान| स्थिति की नजाकत को देखते हुए कुछ योगदानकर्ताओं से सिर्फ  कुछ समय तक के लिए मदद करने का आग्रह किया| कुछ लोग कॉपीराइट की दुहाई देते हुए, उस समय बात टाल दी|  "अजनबी" ने बेझिजक खुद पोस्ट करने की इजाज़त दी| साथ में  आग्रह किया कि  उनके इंद्रजाल कॉमिक्स स्कैन  को भी ब्लॉग पे  पोस्ट किया करूँ |  

१२ मई  २००८ से वो कॉमिक्स और १४ मई २००८ से  इंद्रजाल कॉमिक्स पोस्ट करना शुरू किया|वैसे तो इंद्रजाल  कॉमिक्स की शुरुआत bookscomics.blogspot.com पे हुई, लेकिन वो सभी अब इस ब्लॉग  पे भी उपलब्ध हैं| 

अजनबी की एक खाशियत हमेशा रही है, जिन नायक को अधिकांश लोगों ने नाकारा और जो दुसरे उपलब्ध नहीं करा पाये - उसको प्राथमिकता दी|

 क्यों ना परंपरा को बरकरार रखी जाय और शुरू करते है एक गार्थ कॉमिक से|
    यह कॉमिक्स TPH की इस ब्लॉग को प्रथम भेंट है| पृष्ठ ३१ और ३२ CW  द्वारा मुहैया कराया गया है| और थोड़ा सा पहले से  संपादित संस्करण में सुधार मेरे द्वारा किया गया है, वैसे इसकी कोई खाश जरुरत नहीं थी|

Image and video hosting by TinyPic
  And this one is first contribution by Venkitachalam Subramanian in this round to anyone. 
    The text in one panel of page 17 &  all 4 cover pages are fixed by me.
As mainly friends are concentrating at the Phantom & Mandrake strips, I'm going to restart posting Flash Gordon strips by Dan Barry at bookscomics.blogspot.com

 Image and video hosting by TinyPic
Hoping you'll like these comics.
Continue Reading...
 

Indrajal Online Copyright © 2007-2018